राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर गुरुवार को बयान दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी से बिके हुए हैं.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद,23 दिसंबर, 2023. नई दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. इस पर लाल यादव ने अपनी प्रक्रिया दी है और कहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक बहुत पॉजिटिव हुई . उन्होंने बयान दिया कि मीडिया के कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी से बिके हुए हैं . हम लोग कुछ भी तय करे तो उसका उल्टा प्रोजेक्ट करना है. बैठक खत्म हो गई थी. सभी लोग तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जा सकते हैं. तो हम लोग बाहर निकल आए. नीतीश कुमार और हम लोग कोई नाराज नहीं है . सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं . सुशील मोदी के दावे पर लाल का जवाब+ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई है और जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर देना है . इंडिया गठबंधन को तेजी से बढ़ता है. वहीं, जनता दल ( यू ) अध्यक्ष लल्लन सिंह की दोस्ती लालू प्रसाद यादव से बढ़ गई है इसलिए सीएम नीतीश कुमार ललन सिंह को जदयू अध्यक्ष पद से हटाने जा रहे हैं. सुशील मोदी के इस दावा पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि यह सब फालतू बात है.+ दिल्ली में हुई थी इंडिया की चौथी बैठक बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ( इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बीते मंगलवार को हुई . इसमें अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे को लेकर चर्चा की गई. चर्चा बहुत ही पॉजिटिव रहा. नई दिल्ली में आयोजित हु इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल, जनता दल ( यू ) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारऔर राजीव रंजन सिंह,शिवसेना( यूबीटी ) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी( पीडीपी ) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल ( के ) श्री कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल समेत अन्य कई नेता शामिल हुए .
क्या खड़गे को इंडिया का संयोजक बनना चाहिए?
इंडिया अलायंस क़ी चौथी मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने और गठबंधन का समन्वयक बनाए जाने की बात को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया. क्या बिना नीतीश के इंडिया गठबंधन का कोई औचित्य रहेगा?+ कांग्रेस ने कसी कमर, घोषणा पत्र समिति का गठन+ लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को इस समिति का अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को संयोजक नियुक्त किया गया है एवं इस सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, शशि थरूर और प्रियंका गांधी भी शामिल है .