हावड़ा– मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप. झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर ( शुक्रवार) को भारत बंद का आह्वान किया था. बंद शुरू होते ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा व पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 356/ 29ए और 31ए ए के बीच थर्ड लाइन में बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दी. साथ ही घटनास्थल को बैनर- पोस्टरों से पाट दिया.
हैदराबाद से ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
रांची/ हैदराबाद, 23 दिसंबर, 2023. झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे हावड़ा – मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की परिचालन ठप हो गया . दरअसल,भाकपा माओवादी नक्सलियों ने गुरुवार देर रात करीब 10बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दी . घटना के बाद हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया.एहतियात के तौर पर ट्रेन संख्या 180 30 शालीमार- कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को गोइलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया . देर रात 12.50 बजे खबर लिखे जाने तक ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो चुका था. जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर( शुक्रवार) भारत बैंड का आह्वान किया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेल मार्ग में दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के क्रू और गार्ड द्वारा नजदीकी रेलवे स्टेशन को जानकारी दी गई. बाद में चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया. इस बीच तुरंत ही रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. इस संबंध में रेलवे के सीनियर डीसीएम गजराज सिंह ने घटना की पुष्टि कर स्टेशनों पर रोकी गई ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है.