हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद,2 जनवरी, 2024. 22 जनवरी, 2024 को राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर द्वारा प्रायोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बिहार के समस्तीपुर जिला क्षेत्र में स्थित कर्पूरी ग्राम में प्रातः 11बजे से लेकर शाम 3बजे तक मनाई जाएगी . इस आशय की जानकारी हैदराबाद स्थित लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष तथा समाजवादी विचारक, पूर्व न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह ने यहां दी . इस दिन आयोजित कार्यक्रम में सभी विशिष्ट समाजवादी साथियों के शामिल होने की संभावना है. वहीं अगले दिन 23 जनवरी को प्रातः 10बजे से लेकर शाम 5बजे तक पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीति शोध संस्थान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समापन कार्यक्रम होगा, समापन कार्यक्रम के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशती ग्रंथ का लोकार्पण भी किया जाएगा. इसी दिन या अगले दिन समाजवादी साथियों की एक विशेष बैठक भी होगी, जिसमें समाजवादी समागम के संगठनात्मक ढांचे पर प्रो. आनंद कुमार की रिपोर्ट पर निर्णायक चर्चा की जाएगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को ही पटना में कर्पूरी ठाकुर की याद में दो पुस्तक लोकार्पित होगी. स्मृति ग्रंथ और दूसरी कर्पूरी ठाकुर की राजनीति का यह समाजशास्त्रीय संक्षिप्त अध्ययन, जिस पर बाद में बृहद शोध ग्रंथ लिखा जाएगा. उल्लेखनीय है कि पहली पुस्तक का संपादन समाजवादी साथी टी. गोपाल सिंह ने और दूसरी के लेखक जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली के अध्येता पंकज कुमार हैं.