गीत चांदनी का वर्ष 2023 विदा और नव वर्ष 2024 का स्वागत पर कवि गोष्ठी .

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
हैदराबाद,2 जनवरी,2024. हैदराबाद महानगर में कवियों की लोकप्रिय संस्था गीत चांदनी के तत्वावधान में बीते रविवार को वर्ष 2023 की विदाई और नव वर्ष 2024 का कवियों ने स्वादिष्ट मिठाई सेवन करके कवि गोष्ठी का आयोजन किया. इस मौके पर आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. मोहन गुप्ता के अस्पताल कैलाश डायग्नोस्टिक सेलार सभा कक्ष मौजम जाही मार्केट एबिड्स में कवियों ने काव्य पाठ किया . इस कवि गोष्ठी की अध्यक्षता गीत चांदनी के अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध गीतकार चंपालाल बैद ने की एवं सफल मंच संचालन गीत चांदनी के कार्यदर्शी कवि गोविंद अक्षय ने किया. जहां कवि श्रुतिकांत भारती, अंजनी गोयल, शोभा दुबे, शायर सलाहुद्दीन नाय्यर, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव व विभा भारती बतौर विशेष अतिथि मंचासीन थे. कवि गोष्ठी में मौजूद अतिथियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए एवं गीत चांदनी की साहित्यिक व काव्य क्षेत्र में निरंतर सक्रियता पर खुशी जताई. काव्य पाठ से पहले कवियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की तथा बीते वर्ष 2023 की घटित घटनाओं और नव वर्ष 2024 के आगमन का काव्य पाठ के माध्यम से स्वागत किया. इस कवि गोष्ठी में कवयित्री पुष्पा वर्मा, रत्नकला मिश्र, कवि गोविंद अक्षय, कवयित्री सुधा ठाकुर, अरुंधति कुलकर्णी, पूनम जोधपुरी, विभा भारती, डॉ. मुमताज़ सुल्ताना, अंजनी गोयल, दीपक चिंडालिया बाल्मिक,आर. दुर्गाराज पठनू, बासित अली रईस, जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, डी प्रेमराज, हरीश काकड़ा एवं आतिश हैदराबादी समेत अनेक गणमान्य कवियों ने रचनाएं सुनाई और नव वर्ष का स्वागत किया. कार्यक्रम के समापन पर मौजूद सभी कवियों द्वारा ड्रॉ के माध्यम से चयनित कवि गोविंद अक्षय को भाग्यशाली कवि 2023 से सम्मानित किया गया एवं कवयित्री रत्नकला मिश्र द्वारा रजत पदक प्रदान किया गया .