हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
हैदराबाद,9 जनवरी, 2024. यहां राजेंद्र नगर के अतापुर स्थित राम मंदिर खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय सरदार वल्लभभाई पटेल केसरी की पांचवी राज्य स्तरीय फाइनल कुश्ती स्पर्धा पिछले दिनों बड़े ही खुशनुमा मिजाज में संपन्न हो गया . इस कुश्ती स्पर्धा के प्रभारी राजू पहलवान ने बताया कि कुश्ती स्पर्धा में कुल 17 कैटेगरी के कुश्ती पहलवानों ने कुश्ती दंगल में भाग लिया एवं 49 केसरी पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दांवपेच दिखाया. जिन्हें आयोजक ने सफल हुए पहलवानों को ट्रैकसूट, प्रतीक चिन्ह, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. हालांकि आयोजित कुश्ती दंगल को तीन कैटेगरी में रखा गया था जिसमे जंबो केसरी में भगवान पहलवान के. प्रकाश ने प्रथम और शेखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार महिला केसरी में केवी अखाड़े की एम सर्वानी प्रथम और देवी सिंह पहलवान की वी द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि बाल केसरी में आरपी स्टेडियम के टी दिनेश सिंह ने प्रथम तथा जय भवानी व्यायाम शाला के साई दर्शन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जानकारी के मुताबिक कुश्ती स्पर्धा के प्रथम विजेता पहलवानों को प्रतीक चिन्ह के रूप में हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर चेवेल्ला के पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी, मानिकोंडा नगर निकाय के अध्यक्ष कस्तूरी नरेंद्र मुदिराज, मैलारदेवपल्ली के नगर पार्षद टी श्रीनिवास, अतापुर नगर निकाय के पार्षद एम संगीता, अतापुर के पुलिस इंस्पेक्टर पी यादगिरी, अधिवक्ता प्रमोद केडिया, अर्जुन पहलवान, डॉ प्रेम राज, बीजेपी के श्रीधर,एन मल्ला रेड्डी, एम कोमरिया, विजय कुमार, राजेंद्र नगर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष बालू सुब्रमण्यम, स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती, श्रीकांत, मोहसिन खान, राजेश शर्मा, शाहिद अनेक सम्मानित लोगों में सत्यनारायण रोहिवाल, दत्ता बिरादर, मुकेश बिरादर, महेश शर्मा सहित अनेक अतिथि गण मौजूद थे .