हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
हैदराबाद,9 जनवरी, 2024. यहां के अतापुर स्थित दिल्ली बचपन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर में आयोजित विज्ञान मेला को देखने और परखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों, मीडिया से संबंधित पत्रकारों, एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं मौके पर मौजूद रहे. इस अवसर पर अतापुर के पुलिस इंस्पेक्टर पी यादगिरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष बालू सुब्रमण्यम, स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती, राजेश शर्मा एवं मौजूद अन्य गणमान्य लोगों ने स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित इस विज्ञान मेला को खूब सराहा . स्कूली बच्चों के हाथों बनाए गए साइंस आर्टिकल्स को बच्चों ने वहां मौजूद लोगों को बहुत ही अनोखे ढंग से समझाने की कोशिश की. दिल्ली पब्लिक स्कूल अतापुर की अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों द्वारा कल 48 आर्टिकल तैयार किए गए थे जो प्रशंसनीय था . इस मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर यादगिरी ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं की जमकर तारीफ की और उन्हें विज्ञान के प्रति गहरी रुचि के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान यादगिरी ने विज्ञान मेला आयोजन का श्रेय दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति रेड्डी एवं सहायक प्रिंसिपल नागेश्वरी को दिया जबकि इस विज्ञान मेले के अवसर पर रश्मि जोशी, पूजा सुमन महेश्वरी, कल्याणी व सुनीता सहित सभी शिक्षक शिक्षकाओं ने बढ – चढ़कर हिस्सा लिया .