सीटों के बंटवारे से पहले ही लालू की पार्टी राजद ने झोंकी ताकत, इन 13 जिलों में लग रही जोर.


इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है. चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम बुधवार( 10 जनवरी) से प्रारंभ हो गया. पहले दिन 13 जिलों में कार्यकर्ता संवाद आयोजित किया गया. पार्टी की तरफ से कहा गया कि लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.

पटना/हैदराबाद,11 जनवरी,2024. राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया. पहले दिन 13 जिलों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. भाजपा की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर अत्याचार को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. इसके खिलाफ लोग एकजुट हो रहे हैं . उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीतीश – तेजस्वी यादव की सरकार ने जो वादे किए वे पूरे किए जा रहे हैं. लोगों को नौकरी रोजगार देने का मसला हो, आरक्षण का दायरा बढ़ाने का जनता ने इसके लिए सरकार को दिल से धन्यवाद दिया है. मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अगले दो दिनों तक 13-13 जिलों में यह कार्यक्रम जारी रहेगा. इसी क्रम में बाढ़ जिला में युवा राजद के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई. जहां बाढ़ जिला प्रभारी कंचन कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और सभी प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बनाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र यादव, पूर्व प्रवक्ता मिथिलेश यादव, मीडिया प्रभारी प्रकाश मुन्ना, रंजीत यादव, शंभू यादव, अखिलेश यादव समेत दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत बनाने का वादा किया.