परिवार के साथ हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू.

इंटरनेट पर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ सिटी रिपोर्टर विनोद कुमार अग्रवाल की यह रिपोर्ट

हैदराबाद,12 जनवरी, 2024. इन- दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं . वायरल हो रही इस तस्वीर में उनकी सादगी लोगों को खूब भा रही है. यही वजह है कि, लोग उनकी तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फोटो को तेलुगु देशम पार्टी ने अपने अकाउंट जय टीडीपी से शेयर किया है. फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि अशोक गजपति राजू, अपने आप में राजा, हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर एक आम आदमी की तरह घर वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. वह ईमानदारी और सच्चाई का प्रतीक है. हमेशा ही वह वही करते हैं, जो लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है.सत्ता उन्हें कभी भ्रष्ट नहीं कर सकी . वे विजयनगरम के अंतिम महाराजा के छोटे बेटे गजपति राजू लंबे समय से आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बड़े नेता के रूप में रहे हैं. वे मैं 2014 से मार्च 2018 तक नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं.