सोमवार( 22 जनवरी ) को ऐतिहासिक गवाह बनेगा अतापुरके राम मंदिर, मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ के साथ स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती की रिपोर्ट.

अतापुर /हैदराबाद, 21 जनवरी, 2024. 22 जनवरी( सोमवार) को अयोध्या में आयोजित हो रहे रामलला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष में हैदराबाद शहर के राजेंद्र नगर इलाके में अतापुर स्थित रामबाग के राम मंदिर में भी विधि विधान के साथ रामलला प्राण प्रतिष्ठा को आकर्षित महोत्सव के रूप में मनाए जाने की खबर है. ऐतिहासिक अतापुर के रामबाग स्थित राम मंदिर में राम भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसकी जानकारी राम मंदिर के परम भक्त सेवक ठाकुर अर्जुन सिंह ने मीडिया को दी है . उन्होंने बताया है कि राम भक्त माहेश्वरी महिला मंडल की तरफ से सोमवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2बजे तक भगवान राम के इतिहास से जुड़ी हर एक जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएगी एवं बाद में महाप्रसाद आयोजन में भक्तगण शामिल होंगे. जबकि सुंदरकांड समिति अतापुर की ओर से शाम 3बजे से संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा. आयोजक के मुताबिक शाम 7बजे रामलला की एक खूबसूरत पालकी झांकी निकाली जाएगी. इसमें शामिल सभी भक्तों के लिए भगवान राम का भंडारा रखा गया है. आयोजक ने क्षेत्र के सभी परिवार की ओर से मंदिर परिसर में 5-5 दीपों का दीपोत्सव किए जाने की सूचना दी है जिससे समग्र राम मंदिर परिसर जगमगा उठेगा. खबर है कि राम मंदिर के गर्भ गृह को अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण फोगला रंग बिरंगी फूलों से सजाएंगे . यह भी जानकारी है कि अयोध्या में निर्मित विशाल राम मंदिर के तर्ज पर हैदराबाद के झांकी कलाकारों द्वारा बनाई गई राम मंदिर अतापुर में सुसज्जित झांकी भी लगाई गई है. राम मंदिर के प्रभारी ठाकुर अर्जुन सिंह ने इस अवसर पर सभी राम भक्तों को राम मंदिर पधारकर कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है. वहीं, रामबाग स्थित अतापुर राम मंदिर परिसर के बाहर खेल मैदान में सनातनी धर्म प्रेमियों द्वारा अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट बड़े स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की है. इसके अलावा यहां के अनेक जगहों पर अनुदान व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के समाचार भी प्राप्त हैं .