संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर, 21 जनवरी, 2024. सुषमा अग्रवाल संबलपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत हुई है . उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपाइयों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है एवं भारी संख्या में लोग शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. इस बीच अपनी प्रतिक्रिया में सुषमा अग्रवाल कहती है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें इस अहम पद पर मनोनीत करने के लिए भाजपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभारी हूं. जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और इस अहम पर बैठाया. मैं विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को निष्ठा और विश्वास के साथ निभाने की कोशिश करूंगी.