पटना में कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह संपन्न,केंद्र सरकार ने मान ली समाजवादियों की मांग.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

पटना/हैदराबाद,23 जनवरी, 2024 . 23 जनवरी यानी मंगलवार को पटना के जगजीवन राम संसदीय अध्ययन सभागार में प्रख्यात समाजवादी नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई . आयोजित कार्यक्रम में देश के अनेक जगहों, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नेपाल और बिहार समेत अन्य प्रति से विशिष्ट समाजवादी साथी शामिल हुए. जननायक कर्पूरी ठाकुर का 100 वर्ष पूरा होने की उपलक्ष में उनके विचारों पर समाजवादी साथियों ने विस्तृत चर्चा की . समाजवादी साथियों ने एक स्वर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की, जिसे केंद्र ने मान ली और कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया. तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में कर्पूरी ठाकुर से संबंधित तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया. इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्याम रजक ने की एवं वक्ता प्रो. राजकुमार जैन रहे. जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर के संबंध में अनेक बातें बताई और उनका परिचय दिया. जबकि मंच से प्रो. आनंद कुमार, रामनाथ ठाकुर( सांसद), विधायक बीआर पाटिल, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. विनय भारद्वाज, हैदराबाद समाजवादी विचारक तथा लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष व पूर्व न्यायाधीशठाकुर गोपाल सिंह,सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, ओड़िशा के प्रफुल्ल सामंत राय, आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को विस्तृत रूप से उल्लेख किया. मंच का संचालन मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह ने किया. दूसरे सत्र में, युवाओं ने अपने विचार रखें, जिसकी अध्यक्षता लखनऊ से आई शिल्पी चौधरी ने किया. इस सत्र में युवा वक्ताओं ने अपनी बातें रखी. जिसमें अनुपम कुमार, मिस गुड्डी, मार्टिना चक्रवर्ती, ई. संतोष यादव, ई. राजकुमार पासवान, प्रज्ञा सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए. मंच का संचालन डॉ रणधीर गौतम ने किया. तीसरे सत्र का आरंभ जदयू के नेता केसी त्यागी, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, माइकल फर्नांडिस, पूर्व सांसद देवेंद्र यादव, अरुण श्रीवास्तव एवं डॉ. सुनीलम ने भी अपने-अपने विचार रखें. मंच का संचालन रमाशंकर सिंह ने किया जबकि डॉ अनिल ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अरविंद निषाद, गौतम सागर राणा, अखलाक अहमद, शंकर तिवारी, टीएन प्रकाश, महेंद्र यादव, राजवीर पवार, विजय राजभर, शाहिद कमाल, रामेश्वर ठाकुर सहित अनेक बुद्धिजीवी मौजूद रहे . इसकी जानकारी डॉ अनिल ठाकुर, महासचिव समाजवादी समागम ने दी है .

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर नेताओं ने दी पहली प्रक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री व महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की केंद्र की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है . उन्होंने इस निर्णय को सही बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती पर यह सबक सम्मान दिए जाने की घोषणा से दलितों, वंचितों आप अपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महान समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने का फैसला किया है . जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि हमारी सालों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है.

लालू की पार्टी ने क्या कहा ?

राष्ट्रीय जनता दल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय को राजद के लंबे समय संघर्षों की उपलब्धि बताया है. राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आरजेडी काफी लंबे समय से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करता रहा है. जो आज पूरी हो गई.

देश के करोड़ों लोगों की जीत है

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिल ना बिहार ही नहीं बल्कि कर्पूरी ठाकुर को आदर्श मानने वाले देश के करोड़ों लोगों की जीत है . राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार इस मांग को उठते रहे हैं . देर से ही सही लेकिन केंद्र सरकार को करोड़ों लोगों की भावनाओं के सामने झुकना पड़ा है. इस बीच पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके नाम पर एक शोध संस्थान और विश्वविद्यालय बनाए जाने की भी मांग उठाई है . यह जानकारी हैदराबाद स्थित लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह ने दी है