लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर रार मचा हुआ है. बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं.राज्य में कांग्रेस 8 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि वह दो से ज्यादा सीटें कांग्रेस को नहीं देने वाली. टीएमसी के इस तेवर को देखकर कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को अवसरवादी कर देते हुए उन पर निशाना साधा.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
कोलकाता/हैदराबाद,24 जनवरी,2024. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर उठा पटक चल रही है. कुछ दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है. राहुल गांधी की कोशिश है कि उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिरकत करें, लेकिन मुख्यमंत्री ममता फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के साथ कोई समझौता करने के मूड में नहीं दिख रही है . बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं. राज्य में कांग्रेस 8 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो दो से ज्यादा सीटें कांग्रेस को नहीं देने वाली.
कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ना जानती है
तृणमूल कांग्रेस के इस तेवर को देख कर कांग्रेस नेता अभिरंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को ‘ अवसरवादी ‘ करार देते हुए उन पर निशान साधा. अभिरंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ना जानती है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 2011 के चुनाव में ममता बनर्जी कांग्रेस की दया से सत्ता में आई थी. उन्होंने मीडिया को बताया, ” इस बार चुनाव ममता बनर्जी की दया पर नहीं लड़ा जाएगा . ममता बनर्जी जो दो सीटें छोड़ रही है, उन पर कांग्रेस ने बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस को हराया है. कांग्रेस पार्टी जानती है कि चुनाव कैसे लड़ना है. ममता बनर्जी अवसरवादी हैं, वह कांग्रेस की दया से 2011 में सत्ता में आई. कांग्रेस नेता के मुताबिक पार्टी जानती है कि चुनाव कैसे लड़ना है और किस तरह जीतना हैं. कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष के उसे बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी . उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी . इससे पहले बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में सीट बंटवारे पर तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है. इस बीच सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, सिर्फ इतना ही कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आने से पहले सीट बंटवारे पर समझौता हो जानी चाहिए.