तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष के अंत तक 2 लाख रिक्त पदों को भर दी जाएगी.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

हैदराबाद,2 फरवरी, 2024. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बीते बुधवार को दोहराया कि उनकी सरकार इस वर्ष के अंत तक राज्य में टीसपीएससी के माध्यम से 2 लाख खाली पदों को भरेगी . मुख्यमंत्री हैदराबाद की एलबी नगर स्टेडियम में 7094 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद यह भी घोषणा की कि पुलिस विभाग में 15 हजार खाली पदों को जल्द भर दी जाएगी.रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव के वक्त बेरोजगार युवाओं से किए गए अपने वादे पर कायम है. टीएसपीएससी के पुनरुद्धार के हिस्से के रूप में, हाल ही में एक नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई. सीएम रेड्डी ने कहा,’ भर्ती प्रक्रिया को अब कोई रोक नहीं सकता. इस वर्ष के अंत तक 2 लाख रिक्त पदों को भरी जाएगी. चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड ने नसों की भर्ती की है, जिन्हें विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है. चयनित स्टाफ नर्सों में से 80 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं . इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टाफ नर्सो की नियुक्ति काफी समय से लंबित थी . यह कहते हुए कि तेलंगाना का निर्माण छात्रों के बलिदान से हुआ है. रेवंत रेड्डी ने आस्वस्त किया कि वर्तमान सरकार उन्हें नौकरियां प्रदान कर गरीबों के आंसू पोछेंगी. उन्होंने कहा कि यद्यपि युवाओं ने राज्य के निर्माण में खास भूमिका निभाई, लेकिन पिछले एक दशक के दौरान उनकी आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई . उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में साधारी केवल अपने परिवार के बारे में चिंतित रहे एवं बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए कुछ नहीं किया. जबकि तेलंगाना के लिए लड़ने वाले युवाओं के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए और उन्हें परेशान किया गया. अपने पूर्ववर्ती केसीआर सरकार की आलोचना करते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब लोगों ने उनकी बेटी को चुनाव में पराजित करा दिया, तब उन्होंने तुरंत उसे एमएलसी बना दिया. उन्होंने कहा, केसीआर ने तेलंगाना के लिए लड़ने वालों की नौकरियों की कभी परवाह नहीं की. मुख्यमंत्री ने कहा, केसीआर परिवार के सत्ता से बाहर होने के बाद बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के दरवाजे खुले हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा, मंत्री के. वेंकट रेड्डी, पोनन्म प्रभाकर, कोंडा सुरेखा, तुम्मला नागेश्वर राव एवं लोग मौजूद थे.