प्रधानमंत्री ने पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर में 68 हजार करोड़ से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने 2021 मे आइआइएम परिसर की आधारशिला रखी थी.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
संबलपुर/ झारसुगुड़ा /हैदराबाद,3 फरवरी, 2024. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा में 68 हजार करोड रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.आइआइएम, संबलपुर में 400 करोड़ के स्थायी परिसर का उद्घाटन करने के अलावा, मोदी ने राज्य में बिजली, सड़क और रेलवे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया . बता दें, कि प्रधानमंत्री ने 2021 में आइआइएम परिसर की आधारशिला रखी थी . राज्य में 18 परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद, पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से ओड़िशा के युवाओं को लाभ होगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. केंद्र हर क्षेत्र में ओड़िशा का समर्थन कर रहा है. प्रधानमंत्री ने पूरी– सोनपुर– पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और झारसुगुड़ा प्रधान डाकघर हेरिटेज बिल्डिंग राष्ट्र को समर्पित किया.उन्होंने जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो – धमरा पाइपलाइन परियोजना के 412 किमी लंबे धमरा- अंगुल पाइपलाइन खंड का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ऊर्जा गंगा के तहत लगभग 2450 करोड रुपए की लागत से निर्मित यह परियोजना ओड़िशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेंगी. समाहरोह में ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विशेश्वर टूडू एवं अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे . आइआइएम – संबलपुर के स्थाई परिसर के उद्घाटन में भाग लेने के दौरान संबलपुर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई दिशा दी है. मैं आइआइएम — संबलपुर के नए बुनियादी ढांचे के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यहां सीखना एक समृद्ध अनुभव होगा . उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की नई दिशा तय की है. आइआइएम – संबलपुर के स्थाई परिसर के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह स्टार्ट-अप के लिए एक सुनहरा समय है और भारत के साथ ओड़िशा स्टार्ट – अप को बढ़ावा देने मामले में देश में शिखर पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइआइएम – संबलपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.