पीएम के ओड़िशा आगमन से पहले महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
ढेंकनाल /हैदराबाद,3 फरवरी,2024.पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है और लोगों में विश्वास भी होता है कि अगर कोई मेरे साथ ज्यादती करेगा तो पुलिस हमारी मदद करेगा लेकिन ओड़िशा में शनिवार ( 3 फरवरी)को एक अजीब तस्वीर देखने को मिला. 4 वर्ष पूर्व गायब हुए एक बालक को पुलिस खोज तो नहीं पाई लेकिन जब बालक की मां शनिवार की सुबह अपनी व्यथा जताने के लिए संबलपुर( ओड़िशा ) जा रही थी, अभी बीच रास्ते में पुलिस ने बिना कोई कारण बताएं उसका को हिरासत में ले लिया.

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री शनिवार को पश्चिम उड़ीसा के दौरे पर आए हुए थे और यह खबर जब पीड़िता मां को लगी तब उसने अपने परिवार के साथ अपनी व्यथा पीएम नरेंद्र मोदी को बताने एवं 4 वर्ष पूर्व गायब हुए मासूम मामले की जांच सीबीआई से करने के संदर्भ में ज्ञापन देने के लिए कार से संबलपुर जा रही थी लेकिन सुबह 4बजे ढेंकनाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पुलिस चौकी मे पुलिस ने प्रीत मां को हिरासत में ले लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया. असहाय मां विलाप करती रही कि मुझे पीएम मोदी से अपने लापता बच्चों के बारे में संबलपुर जाकर शिकायत करनी है, मुझे जाने दीजिए. प्रधानमंत्री जब वापस चले जाएंगे तो मैं वहां जाकर क्या करूंगी . हालांकि, पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी और घंटी भर में छोड़ देने की बात कहकर निकल पड़े. इस बीच लापता पीहू की मां मोनालिसा नायक ने बताया कि 9 अगस्त 2020 से उनका बच्चा गायब है. पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई, कोई लाभ नहीं हुआ. 4 साल हो गया, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है. आज यानी शनिवार को जब हम पीएम मोदी से मुलाकात कर ज्ञापन देने जा रही थी तभी पुलिस ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कहने पर हमें हिरासत में ले लिया. मुझे राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है, ऐसे में बच्चों की गए मामले की जांच सीबीआई से करने की हम मांग कर रहे हैं.