संबलपुर क्षेत्र मेक इन इंडिया का महत्वपूर्ण केंद्र : पीएम मोदी.

संबलपुर से सिटी रिपोर्टर _अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर,3 फरवरी,2024. तकरीबन 5 वर्ष बाद पश्चिम उड़ीसा की संबलपुर इलाके में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबलपुर में भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित विकास गारंटी सभा में बोलते हुए कहा कि संबलपुर क्षेत्र मेक इन इंडिया का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और मोदी की गारंटी उसके साथ है. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की यह गारंटी केंद्र में पहले रही सरकार से अलग है. नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर को संबलपुरी स्थित रेमेड चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले भगवान जगन्नाथ और देवी समलेश्वरी की बंदना की और कहा कि संबलपुर की धरती वीरों की धरती कहलाती है, इसी धरती पर वीर सुरेंद्र साय, संत कवि भीम भोई, और स्वभाव कभी गंगाधर मेहेर जैसे महान विभूतियों ने जन्म लिया और अपने-अपने अंदाज में समाज और देश की सेवा की . पीएम मोदी ने कहा, संबलपुर की भूमि को कल वह संस्कृति से समृद्ध बनाने वाले चार विशिष्ट जनों को इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है. हालांकि उन्होंने आज के दिन महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बीजेपी के सर्वश्रेष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा, कभी दो सांसद वाली यह पार्टी अब लोकतंत्र को बचाए रखने में जुटी है. पीएम ने कहा कभी सियासी अछूत समझी जाने वाली बीजेपी एक पार्टी और एक परिवार से देश को विकास और राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ा है. पीएम मोदी ने ओड़िशा के विकास के लिए करीब 68 हजार करोड़ रुपए की अनेक परियोजनाओं का आज शिलान्यास और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों के दौरान देश के 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है, जबकि इस बार के बजट में मोदी की गारंटी है कि हर गरीब के पास पक्का घर होगा. हमारी कोशिश है कि गरीबों की आए बढे और उसका जीवन आसान हो.