संतोष भंडारू का आकस्मिक निधन,परिजनों ने मानवीय हित में नेत्रदान की सहमति जताई.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट

हैदराबाद, 5 फरवरी, 2024. हैदराबाद स्थित येला रेड्डी गुड़ा के मधुबन अपार्टमेंट में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास भंडारू एवं दिवंगत निर्मला भंडारू के कनिष्ठ पुत्र तथा ओड़िशा, कटक निवासी बजरंग लाल – संध्या अग्रवाल के युवा दामाद 47 वर्षीय संतोष भंडारू का रविवार को अकस्मात निधन हो गया. असहनीय इस दुखद परिस्थिति में भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संध्या अग्रवाल की प्रेरणा से दिवंगत संतोष भंडारू की पत्नी निशा और परिजनों द्वारा मानवीय हित में स्वर्गीय संतोष भंडारी के नेत्रदान हेतु सहमति जताई, अपने आप में बहुत बड़ी बात है. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा प्रायोजित नेत्रदान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख सुशीला फरमानिया ने बताया कि वासन नेत्र विभाग, हैदराबाद की टीम द्वारा नेत्रदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभव होने पर उनकी सराहना की है एवं मृतक पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में जगह दें , प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की है . उन्होंने कहा है कि पुण्य आत्मा के नेत्रों से दो से अधिक नेत्रहीनों की दुनिया फिर से रोशन हो पाएगी यही ईश्वर से विनती है . दिवंगत संतोष भंडारू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नेत्रदान जैसे नाग कार्य हेतु परिवार के लोगों को साधुवाद प्रेषित की है, वहीं, मृतक आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो तथा परिवार जनों को इस असहनीय दुख को सहने की प्रभु शक्ति प्रदान करें यही ईश्वर से प्रार्थना है.