
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.
हैदराबाद,6 फरवरी, 2024.
हैदराबाद शहर के लंगर हाउस निवासी पिंजला पपा राव के पोते अनिरुद्ध कल्याण पिंजला ने फरवरी 2024 में आयोजित लॉस वेगास शूट में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में रिकर्व शावक पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. ज्योति सुरेखा वेन्नम व ओजस प्रवीण जैसे भारतीय प्रो तीरंदाजों नेवी अपनी श्रेणी में भाग लिया. उल्लेखनीय है कि यह दुनिया भर के तीरंदाजों की मेजबानी करने वाली सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजी स्पर्धाओं में से एक है. इसी क्रम में हैदराबाद के अनिरुद्ध कल्याण पिंजला ने दूसरे स्थान पर एस 750 की छात्रवृत्ति प्राप्त की . यह उपलब्धि तीरंदाजी खेल के प्रति उनके अनगिनत अभ्यास, समर्पण और जुनून को दर्शाती है. कड़ी स्पर्धा के बावजूद, अनिरुद्ध कल्याण पिंजला ने खेल के प्रति अपनी लगन और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए कौशल एवं दृढ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया. अनिरुद्ध कल्याण पिंजला के इस तरह के शानदार प्रदर्शन पर लोगों को उन पर बहुत ही गर्व है . कहीं जाने-माने हस्तियों ने उनके द्वारा हासिल की गई महत्व के चीजों को देखने को उत्सुक है. वहीं, इस अद्भुत उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई भी दे रहे हैं.
