जल चढ़ाया, आरती उतारी…राउरकेला के वेदव्यास मंदिर पहुंचे राहुल गाँधी, बीजेपी – बीजेड़ी पर हमला बोला.

राहुल गाँधी के नेतृत्व में ‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘ मंगलवार को झारखण्ड से ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले में वीरमित्रपुर पहुंची. वहीं, बुधवार को राउरकेला में न्याय यात्रा शुरुआत से पहले राहुल वेदव्यास मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा – अर्चना की.


हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

राउरकेला/हैदराबाद,7 फरवरी, 2024. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम ओड़िशा के आदिवासी बहुल क्षेत्र के राउरकेला पहुंचे और वेदव्यास मंदिर के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. बाद में राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ओड़िशा में बीजेपी- बीजेपी का गठजोड़ है . बुधवार की सुबह ही राहुल गांधी वेदव्यास मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना करने के बाद अनुष्ठान को लेकर जानकारी हासिल की. राहुल ने यहां ओड़िशा के इस्पात शहर के रूप में विख्यात राउरकेला में अपनी ‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘ शुरू की.

राहुल बोले -बीजेपी- बीजेडी के बीच है गठजोड़


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ओड़िशा में बीजेपी और बीजू जनता दल के बीच गठजोड़ है और कांग्रेस राज्य के लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए बीजेडी – भाजपा गठजोड़ का विरोध करती रही है. राहुल ने कहा, आप जानते ही हैं कि ओड़िशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की साझा सरकार है . दोनों ने हाथ मिलाया है और मिलकर काम करते हैं. राहुल ने कहा, मुझे संसद में पता चला कि बीजेडी, बीजेपी का समर्थन करती है. बीजेपी के लोग भी भाजपा के इशारे पर हमें परेशान करते हैं. राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा, मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए ओड़िशा आया हूं. ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के 30 लाख लोग आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में विस्थापित हो गए हैं. क्योंकि राज्य सरकार उनके लिए काम नहीं कर रही है. वहीं, ओड़िशा से बाहर के 30 करोड़पति राज्य की संपदा को लूटने के लिए यहां आए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ओड़िशा में आदिवासियों की बड़ी आबादी है लेकिन सरकार राज्यों में दलितों के साथ ही उनकी भी उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि ओड़िशा में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है क्योंकि उद्योग सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं.