तेलंगाना के हितों के लिए हम कुछ भी करेंगे: केसीआर

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि नागार्जुन सागर और श्रीशैलम परियोजनाओं को परिचालन नियंत्रण कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड को दिया जाने से तेलंगाना को कृष्णा नदी पर पानी की अपने अधिकार को खो देना पड़ेगा. भारत राष्ट्र समिति अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि हम तेलंगाना के हित के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.


हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

हैदराबाद,8 फरवरी, 2024. के. चंद्रशेखर राव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इसके लिए सड़क पर उतरने की तैयारी करें. उन्होंने साफ कर दिया है कि हमने यह अधिकार बहुत मुश्किल से हासिल किया है, इसे किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे . तेलंगाना भवन में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए पार्टी वर्कर्स ने की चंद्रशेखर राव का साथ देते हुए कहा कि हम इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. गौर करने वाली बात है कि, 3 महीने के अंतर के बाद इतनी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे, जिनसे केसीआर ने सीधा संवाद किया. गौरतलब है कि, केसीआर का हाल ही में टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई. ऑपरेशन के 3 महीने के बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने आए, इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ . चंद्रशेखर राव ने कृष्णा बेसिन परियोजनाओं के कमांड क्षेत्र के सभी हिस्सों खम्मम,नालगोंडा, महबूबनगर और रंगारेड्डी बीआरएस विधायकों, नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की.

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि 13 फरवरी को सभी हिस्सों से जनता की भारी लामबंदी के साथ नालगोंडा में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जाएगी.

कृष्णा नदी के पानी को लेकर
कांग्रेस और बीआरएस आमने-सामने


तेलंगाना में पानी को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है, इसको लेकर प्रदेश में राजनीति भी जमकर हो रही है. प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति इस मुद्दे पर एक — दूसरे पर हमलावर हैं .
नागार्जुन सागर और श्रीशैलम प्रोजेक्ट को लेकर दोनों दलों के बीच रस्साकस्सी जारी है.
कृष्णा नदी के पानी को लेकर
कृष्णा रिवर प्रबंधन बोर्ड को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत
रेड्डी नोबिता 4 फरवरी को भारत राष्ट्र समिति पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में कृष्णा नदी के पानी पर तेलंगाना के अधिकार को नजरअंदाज किया. इस मुद्दे को लेकर के चंद्रशेखर राव और उनके समर्थक लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहे हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव जल्दी होने वाले हैं, ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों के बीच बयान बाजी तेज हो गई है. जहां बीआरएस लोकसभा चुनाव में अपनी सीटें बढ़ने पर ध्यान दे रही है वहीं, कांग्रेस भी इस मसले के चलते वोटर्स को अपनी ओर लाना चाहती है. इस बीच भारत राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता हरीश राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर बलात्कार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने इस प्रोजेक्ट के सामने कभी घुटने नहीं टेके लेकिन मुख्यमंत्री अपनी सरकार की गलतियों को छिपाने के लिए भारत राष्ट्र समिति और के चंद्रशेखर राव के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाता है, जो इसके लायक नहीं होता, तो वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ करता है .