2 हजार ट्रैक्टर पर 20 हजार किसान, पीएम मोदी के आवास को घेरने का प्लान !

इस बात की भी आशंका है कि किसानों के बहाने असामाजिक तत्व भी दिल्ली में घुस सकते है और इस प्रदर्शन के दौरान शहर में कानून – व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं और माहौल खराब कर सकते हैं.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

नई दिल्ली/हैदराबाद,11 फरवरी, 2024. अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में बैठे किसानों को लेकर कई खुफिया इनपुट सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है . मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया विभाग ने अपने इनपुट में बताया है कि मंगलवार को 2 हजार ट्रैक्टरों पर सवार होकर करीब20 हजार किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश कर सकते हैं. यह किस देश के अलग-अलग राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक से दिल्ली आने की तैयारी में है . पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि किसानों के बहाने असामाजिक तत्व भी दिल्ली में घुस सकते हैं और प्रदर्शन के दौरान शहर में कानून – व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं व माहौल खराब कर सकते हैं. पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि किसान दिल्ली में घुसने के लिए कार, दो पहिया वाहन, मेट्रो या बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके. आशंका है कि दिल्ली में घुसने के बाद किस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान मंत्रियों और कई भाजपा नेताओं समेत दूसरे अन्य वीआईपी के आवास के बाहर भी प्रदर्शन कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आशंका है कि महिलाएं और बच्चे भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं .

ट्रैक्टर,घोड़ा और हथियार पर मनाही

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की पुलिस ने दिल्ली और यूपी से लगने वाली सभी सीमाओं पर मंगलवार को धारा 144 लगाने का ऐलान किया है . बॉर्डर इलाकों में भी भीड़ जुटाने की
मनाही है. दिल्ली पुलिस की तरफ से आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर, ट्राली, बस, ट्रक, कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर भी मनाही रहेगी. इसके अलावा घोड़े पर भी नहीं आ सकते हैं. इस बारे में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, नॉर्थ ईस्ट जिला,जाय तिर्की की ओर से आदेश है कि कोई भी प्रदर्शनकारी किसी भी तरह के हथियार, तलवार, त्रिशूल, लाठी, रॉड इत्यादि लेकर इस प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे. किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए दिल्ली के सलिमपुर इलाके में और हरियाणा के पंचकूला शहर में भीड़ जुटाना की मनाही कर दी गई है . बता दें कि साल 2021 में 26 जनवरी के दिन किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच संघर्ष की तस्वीरें सामने आई थी. दिल्ली में एक बार फिर वैसा ही माहौल न बने इसके लिए दिल्ली पुलिस खास तैयारी कर रही है. किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसानों के प्रदर्शन के ऐलान के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है. बताया जा रहा है कि 2 सौ किसान संगठन इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं . खबर है कि पेंशन लाभ तथा एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान इस बार दिल्ली में धरना प्रदर्शन की तैयारी में है .