गांधी परिवार की आंखों में चुभते थे नरसिम्हा राव…’ पुरानी सहयोगी पार्टी जेडीयू बोल जोरदार हमला.

भारत रत्न को लेकर सबसे अधिक राजनीति बिहार में हो रही है. आरजेडी जहां अन्य नेताओं को भी भारत रत्न सम्मान देने की मांग कर रही है, वहीं, जेडीयू कांग्रेस पर हमलावर हो गई है . कांग्रेस ने अपनी घृणित राजनीति से देश के जिन सपूतों को सम्मान से वंचित रखा उन्हें केंद्र की एनडीए सरकार चुन चुन कर सम्मानित कर रही है.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

पटना/ हैदराबाद, 11 फरवरी, 2024. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन में शनिवार को कहा कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गांधी परिवार की आंखों में चुभते थे. उन्हें भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से कांग्रेसी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं. कांग्रेस ने अपनी घृणित राजनीति से देश के जिन सपूतों को सम्मान से वंचित रखा उन्हें केंद्र की एनडीए सरकार चुन चुन कर सम्मानित कर रही है. कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह तथा एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर केंद्र सरकार ने पुनः एक बार यह साबित कर दिया है कि देश के नायकों का उचित सम्मान मोदी सरकार कर सकती है. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन दोनों ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के मसीहा थे जबकि पीवी नरसिम्हा राव ही थे जिन्होंने देश को आर्थिक तंगहाली से बाहर निकाला. उनके उदारीकरण के निर्णय ने ही आज के भारत की नींव रखी थी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी को घोषणा करते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने की घोषणा की थी.