बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी का यह पहला बजट था. इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में पहले पेश हुई थी.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद,13 फरवरी, 2024. बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार ( 13 फरवरी) को बीजेपी के नंदकिशोर यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है . वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के तीन प्रत्याशी बुधवार को नामांकन करेंगे. दूसरी तरफ जदयू विधायक बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गई है. उनके पति, बेटे और भतीजे को पुलिस ने अवैध रूप से लाइसेंसी राइफल इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. खबर है कि जब विधानसभा स्पीकर पद के लिए नंदकिशोर यादव नामांकन कर रहे थे, तब उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद थे.+ बजट सत्र के दूसरे दिन माले नेताओं ने किया पोस्टर वार + विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन भाकपा ( माले ) के विधायकों ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पोस्टर लेकर माले के विधायक कौन है कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. सूत्र बताते हैं कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहा. खबर है कि एक और विपक्ष सदन में सरकार को घेर रहा है, वहीं, मंगलवार को सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक आर पार के मूड में नजर आए. सुबह होते ही राजभर से हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों का पटना स्थित गर्दनीबाग में जुटान देखने को मिला. नियोजित शिक्षकों के संगठनों ने संयुक्त रूप से बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने स क्षमता परीक्षा के विरोध में जिला स्तर पर मसाल जुलूस निकाला . सम्राट चौधरी के बजट भाषण के बीच नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी विधायकों ने कुर्सियां उठाई और विधानसभा के अंदर जमकर हंगामा किया . हालांकि शोर शराबे के बीच सम्राट चौधरी भाषण पढ़ते रहे . मंगलवार को बजट भाषण शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायक वेल में उतर आए और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी . हालांकि डिप्टी स्पीकर में विपक्षी सदस्यों को बार-बार अपनी सीटों पर वापस आने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने. विपक्षी नीतीश कुमार होश में आओ के नारे लगता रहा . इस बीच विपक्षी सदस्यों ने टेबल और कुर्सी पटकने की कोशिश की, खबर है कि डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने मार्शल को बुलाकर स्थिति काबू में करने को कहा. सूत्र बताते हैं कि वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट भाषण के बीच सदन के अंदर मार्शल और विपक्षी विधायकों के बीच तनातनी हो गई . विपक्ष के सदस्य कुर्सी और टेबल को उठाकर पटकने की कोशिश कर रहे थे. मार्शल ने उन्हें रोका एवं सुरक्षाकर्मी टेबल और कुर्सी पड़कर खड़े हो गए. इस बीच विपक्षी सदस्यों से उनकी छीना झपटी हो गई . डिप्टी स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को सख्त हिदायत दी कि वे रिपोर्टर टेबल नहीं पटकें. हालांकि, विपक्ष ने हंगामा जारी रखा . करीब आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया तथा सभी विपक्षी विधायक सदन से बाहर चले गए .
बजट भाषण की बड़ी बातें
सम्राट चौधरी का बजट भाषण करीब 35 मिनट चला. इसमें से 30 मिनट तक विपक्ष हंगामा करता रहा. नीतीश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 2.78 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया. इसमें सात
निश्चय्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया है . साथ ही आईटी नीति, इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति पर सरकार का फोकस रहेगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि पर्यटन नीति को भी बढ़ावा दिया जाएगा.