ग्रेटर हैदराबाद की उप महापौर एम. श्रीलता शोभन रेड्डी ने मंगलवार को अपने पति के साथ मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 13 फरवरी, 2024. इस जोड़े के जल्दी ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि डिप्टी मेयर द्वारा उन्हें दरकिनार किए जाने से वह बीआरएस नेतृत्व से नाखुश है. हाल ही में वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव द्वारा बुलाई गई पार्टी पार्षदों की बैठक में शामिल नहीं हुई थी. सूत्र बताते हैं कि उनके पति शोभन रेड्डी सिकंदराबाद चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. श्रीलता तीन दिनों के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाली हैदराबाद की दूसरी बीआरएस नेता है. खबर है कि ग्रेटर हैदराबाद के पूर्व मेयर बोंथु राम मोहन ने भी बीते रविवार को रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी. राममोहन के जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना है. वह आगामी लोकसभा चुनाव में मल्काजगीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं. राम मोहन की रेवंत रेड्डी से मुलाकात बीआरएस पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर बाबा फसीहुद्दीन के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ ही दिनों के बाद हुई. खबर है कि राम मोहन और फसीहुद्दीन 2016 से 2021 तक क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर थे . उनके शामिल होने से ग्रेटर हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. हाल के विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में उसे कोई सीट नहीं मिली थी. लोकसभा चुनाव कुछ हफ्ते दूर हैं, कुछ भारत राष्ट्र समिति के नेता टिकट पाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस में शामिल होने को तत्पर हैं. सूत्र बताते हैं कि 8 फरवरी को भारत राष्ट्र समिति के एमएलसी और पूर्व मंत्री पी. महेंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी के साथ बिकाराबाद जिला परिषद की अध्यक्ष सुनीता ने भी रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी. महेंद्र रेड्डी के कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन करने और चेवेल्ला चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीद है. इससे पहले, लगभग 6 भारत राष्ट्र समिति विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, इससे अटकलें तेज हो गई है कि वह कांग्रेस के प्रति वफादारी बदल सकते हैं.