लोकसभा चुनाव : सपा– कांग्रेस की डील फाइनल, पढ़िए गठबंधन की इनसाइड स्टोरी

बुधवार की सुबह कैसे बदली फिजा ? 24 घंटे के भीतर कुछ यूं बनी बात! आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बुधवार को औपचारिक रूप से गठबंधन का ऐलान हो गया लेकिन मंगलवार तक दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ था और सपा ने पांच उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी थी. इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों दल एक साथ आ गए और सीटों का ऐलान भी हो गया