अखिलेश यादव : पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस चुनाव के बाद हो सकता है जनता से वोट डालने का भी अधिकतर भाजपा सरकार छीन ले. चीन समेत अन्य पड़ोसी देश का उदाहरण देकर जनता से 2024 के…..
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
लखनऊ/हैदराबाद,24 फरवरी, 2024. पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव के बाद हो सकता है जनता से वोट डालने का भी अधिकार भाजपा सरकार छीन ले. चीन समेत अन्य पड़ोसी देशों का उदाहरण देकर जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में सावधान रहने की अपील भी किया . उन्होंने कहा कि यह सरकार हर संस्थाओं को प्रभावित करने का काम कर रही है. विपक्षी नेताओं के पीछे सीबीआई तो पत्रकारों के पीछे एसओ लगा दिए जाते हैं, ताकि उनके खिलाफ कोई एक शब्द भी ना कह सके . पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के उनके काजीपुर आवास पर उनकी दिवंगत माता पूर्व सांसद रुबाब सईदा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे . यहां आधे घंटे तक रहकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधया. यासर शाह से गले मिल अपनत्व का एहसास भी कराया . पूर्व सीएम ने कहा कि चीन, रूस समेत कई पड़ोसी देशों में लोकतंत्र खत्म हो गया है. विपक्ष को पूरी तरह से निपटा दिया गया है .इसी तर्ज पर मोदी सरकार भी कर रही है. आगामी चुनाव के बाद सत्ता में आने पर मोदी सरकार मतदान का हक भी जनता से छीन सकती है. लिहाजा, आगामी चुनाव में जनता को बहुत ही समझदारी से मतदान करना होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि नमक तक की कीमत दोगुनी हो चुकी है. नौकरी तक नहीं बची है . इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ सपा के जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मनान, भगतराम मिश्र, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार ओझा, विधायक आनंद यादव प्रमुख मौजूद थे. सरकार के सामने हक के लिए डटे किसान+ पूर्व सीएम ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. किसान उनके सामने अपना हक मांगने के लिए खड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि जो लोग नारा दे रहे थे कि जय किसान, जय जवान और जय विज्ञान. उनके राज में ही किसान दुखी है. हक के लिए लड़ना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है. हर मुश्किलों में समाजवादी पार्टी किसानों के संग लड़ेंगे .
जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता
स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़कर जाने और नई पार्टी गठन के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि जाने वाले को कोई रोक नहीं सकता है. यह लड़ाई बहुत लंबी है. इसमें आना वह जाना लगा रहेगा . इस बीच कमेरावादी पार्टी के नेता तथा सपा विधायक पल्लवी पटेल का मिजाज बदल रहा है. राज्यसभा चुनाव में अब वह मतदान करेगी . समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बनी अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल अपने रूप से पलट गई है. पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में वोट देने का फैसला किया है . उन्होंने कहा है कि उनका वोट पीडीए को ही जाएगा.
