
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.
हैदराबाद, 28 फरवरी, हैदराबाद नगर के कवियों की सक्रिय एवं लोकप्रिय संस्था ” गीत चांदनी ” की पूर्णिमा कवि गोष्ठी पिछले दिनों हैदराबाद के नामपल्ली स्थित हिंदी प्रचार सभा के सभागृह में संपन्न हुई. गीत चांदनी के अध्यक्ष तथा भाग नगर काँवड़ सेवा के कोषाध्यक्ष, लोकप्रिय गीतकार चंपालाल बैद की अध्यक्षता एवं गीत चांदनी के कार्यदर्शी, कवि गोविंद अक्षय ने मंच का सफल संचालन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विगत 45 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही इस संस्था ने अनेक कवियों को मंच प्रदान कर काव्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है. उन्होंने संस्था की गतिविधियों से मौजूद जनों को अवगत कराया.
इस अवसर पर कवि अंजनी गोयल, उर्दू के शायर अतियब एजाज और ठाकुर दिनेश सिंह बतौर विशेष अतिथि मंचासीन रहे . आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने राष्ट्रीय समस्याओं पर आधारित एवं समसामयिक विषयों पर गीत गजल और हास्य व्यंग्य की कविताएं सुनाई. काव्य गोष्ठी में कवि उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, पत्रकार सबिल, चंपालाल बैद, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, रेखा देवी वर्मा, डॉ मुमताज सुल्ताना, शोभा देशपांडे, गोविंद अक्षय , नुसरत रेहाना आसिफ, सदानंद गोगिकार, सैयद जैदी, अतियब एजाज, दीपक चिंडालिया बाल्मिक, आदि कवियों ने काव्य रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया. कार्यक्रम में कवि व लेखक डॉक्टर प्रभास चंद्र सिंह चंदरद्वारा जनवरी से दिसंबर,2024 तक प्रत्येक माह किसी न किसी एक कवि को रुपए 1हजार एक सौ प्रदान किए जाने की जानकारी भी दी गई . इस क्रम में कथाकार डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव और कवि डी. प्रेमराज द्वारा उक्त राशि कवियों को प्रदान की जाएगी. इस अवसर पर गीत चांदनी द्वारा संचालित सीत युद्धवीर पुस्तकालय और शोध संस्थान की 316 वीं मूल्यांकन गोष्ठी का भी आवेदन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उर्दू के प्रसिद्ध शायर सबिल ने की. बिगेस्ट 11 वर्षों से पंजाब के पटियाला से नियमित प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ” साहित्य कलश ” मैं प्रकाशित अंक 1 जनवरी – मार्च 2024 सामग्री पर नगर के विद्वान, साहित्यकार डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, चंपालाल बैद, दिनेश सिंह, रेखा देवी वर्मा एवं कवि गोविंद अक्षय द्वारा चर्चा की गई. इस अवसर पर पत्रिका के संस्थापक, संपादक संजय कुमार सूद एवं सह संपादिका शशि बाला को शुभकामनाएं दी गई जबकि आदि कवि वाल्मीकि साहित्य संस्था के अध्यक्ष दीपक चिंडालिया वाल्मीकि ने सभी आगंतुकों को गोष्ठी में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया .