हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 28 फरवरी, 2024. हिंदी के प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार ठाकुर गोविंद सिंह अक्षय ( काछी ) 29 फरवरी, गुरुवार से 4 मार्च तक कर्नाटक के बेंगलुरु की साहित्यिक यात्रा पर रहेंगे . खबर है कि कवि गोविंद अक्षय बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रहे कवि सम्मेलन, मुशायरे, राष्ट्रीय एकता कवि गोष्ठी एवं गुरु वंदना जैसे अखिल भारतीय कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए अपनी कविताएं, मन्कबत, व गजलें प्रस्तुत करेंगे. संप्रति में कवि गोविंद अक्षय भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय, रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन( डीआरडीओ) आरसीआई ( पीजीएडी ) में प्रशासनिक गजेटेड अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं . कवि गोविंद अक्षय हैदराबाद नगर में स्थापित कवियों की संस्था गीत चांदनी, सीता युद्धवीर पुस्तकालय एवं शोध संस्थान के साथ ही बच्चन अकादमी के महासचिव समेत गोलकोंडा दर्पण मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक भी हैं . बता दें कि कवि गोविंद अक्षय ने देश के अनेक प्रांतो में अपनी कविताओं , संभाषणों एवं शायरी से खूब ख्याति अर्जित की है.