बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कल तक नीतीश कुमार को पलटू बोल रहे थे और आज उन्होंने नीतीश कुमार को चाचाजान कहा है. यह हैरानी की बात तो है लेकिन तेजस्वी ने चाचाजान बोलकर नीतीश पर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार चाचा जान तो पलट गए लेकिन हम अपनी सरकार बनाकर रहेंगे.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
पटना/ खगड़िया / हैदराबाद, 28 फरवरी, 2024. पूर्व मुख्यमंत्री तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान बुधवार को खगड़िया पहुंचे . वह मुंगेर पुल होते हुए खगड़िया पहुंचे. यहां से महेशखूंट होकर एन एच 107 के रास्ते सहरसा के लिए निकल गए. जहां से वह गुरुवार को मधेपुरा पहुंचेंगे . खगड़िया में बलुआही स्थित राजद जिला कार्यालय के समीप एनएच – 31 पर उनका रथ रुका. उन्होंने रथ पर से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तेजस्वी ने कहा कि 3 मार्च को सबको पटना आना है . पटना में महागठबंधन की ओर से जन विश्वास महारैली का आयोजन होगा. जिसमें सभी को जम – जुटकर आना है. उन्होंने महेशखूंट में लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार को चाचाजान बताते हुए तंज भी कसा. तेजस्वी ने कहा कि चाचा जान तो पलट गए. 2025 में अपनी सरकार बनानी है. इस मौके पर आरजेडी के खगड़िया जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे . मधेपुरा में तेजस्वी का रोड शो कल
गुरुवार की सुबह जन विश्वास रथ से तेजस्वी यादव जनता, कार्यकर्ता और नेताओं का अभिवादन करेंगे . साथ ही आगामी 3 मार्च को पटना में होने जा रही रैली में आने का निमंत्रण भी देंगे . कार्यक्रम को लेकर बुधवार को राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने बताया कि 29 फरवरी को आयोजित जन विश्वास यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है . पूरे जिले से कार्यकर्ता और आम लोग तेजस्वी का हौसला बढ़ाने के लिए मधेपुरा पहुंच रहे हैं. 29 फरवरी को यानी कल 9 बजे परिसदन में पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे.
यात्रा का मुख्य उद्देश
उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव यात्रा के दौरान महा गठबंधन के 17 महीनों में हुए निर्णय व शिक्षकों की बहाली, जातीय जनगणना मुद्दा को जनता के समक्ष रखेंगे. तेजस्वी यादव आम जनता को आगामी 3 मार्च को पटना में होने जा रही इंडिया गठबंधन की महा रैली में भाग लेने का निमंत्रण भी देंगे. मालूम हो कि तेजस्वी के साथ पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता समेत कई क्षेत्रीय नेता शामिल होंगे. सूत्र बताते हैं कि रैली में लाल यादव के अलावा राहुल गांधी व सीताराम येचुरी जैसे बड़े नेताओं का आगमन हो रहा है.