बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि हिमाचल, उत्तर प्रदेश व दूसरे राज्यों सहित बिहार में भी विधायकों की खरीद हो रही है. विचारधारा की बात करने वाले कैसे-कैसे कारनामें कर रहे हैं यह जनता देख रही है

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद,29 फरवरी, 2024. भाजपा वस्तुतः जनप्रतिनिधियों को मंडी का सामान समझती है. कांग्रेस नेता ने कहा हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस का साथ छोड़ जाने वाले अपने दोनों विधायकों, मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरभ को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है . इसके साथ ही विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है. दरअसल, मंगलवार को दूसरी पाली में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पीछे मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ विधानसभा में आए और सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठ गए . अघोषित रूप से दोनों भाजपा के हो चुके हैं. पिछली सरकार में मंत्री रहे मुरारी गौतम रोहतास जिला में चेनारी सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. जबकि पटना जिला में विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सौरभ की भी विधानसभा में यह दूसरी पारी है . बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर दल बदल कानून के तहत उन दोनों की सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखित आवेदन दिया. खबर है कि विधानसभा अध्यक्ष ने नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है . विधानसभा अध्यक्ष मिलने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, विधायक विजय शंकर दुबे व अजीत शर्मा प्रमुख थे. विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन सौंपने के बाद विधानमंडल परिसर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुरारी गौतम व सिद्धार्थ सौरभ के विरुद्ध न्याय संगत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है . उचित कार्रवाई नहीं होने या कार्रवाई में देरी होने पर कांग्रेस न्यायालय जाएगी. अब सीधी लड़ाई जनता और सरकार के बीच है .
जनप्रतिनिधियों को समझ रही है मंडी का सामान
बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा, सत्ता सुख भोगने के लिए बीजेपी के लोग दूसरे दलों को तोड़ना और प्रजातंत्र का दुष्कर्म करना उसकी पहचान बन चुकी है.
विधायकों को कैसे-कैसे लालच दिया जा रहा है, यह तो भाजपा ही बता सकती है. ईडी — सीबीआई का डर भी दिखाया जा रहा है. भाजपा कि कार्यशैली के विरुद्ध कांग्रेस संघर्ष करेगी.
राजनीतिक सुचिता को समाप्त कर रही है भाजपा
लोकतंत्र के लिए चिंता प्रकट करते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा ने राजनीति सुचिता को ही समाप्त कर दिया है. सिंबल संसाधन हमारा और जीत भी हमारी, लेकिन सता भाजपा भोगेगी. अपने हथकंडों
से वह नई पीढ़ी को क्या सीख देना चाहती है? राजेश कुमार का कहना है कि बीजेपी ने राजनीतिक मर्यादा को तार तार कर दिया है. वह संसदीय व्यवस्था को सौदेबाजी में बदल देना चाहती है.
कौन है बिहार के तीन पलटी मार विधायक ?
बिहार में मंगलवार को महागठबंधन को उस समय झटका लगा जब तीन विधायक मौजूदा बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष में चले गए. इन विधायकों में कांग्रेस के विक्रम से सिद्धार्थ सौरभ, चेनारी से कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम एवं मोहनिया के राजद विधायक संगीता कुमारी एनडीए का दामन थाम लिया . इनके एनडीए में जाने पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस टूट के बाद अब तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर भी सवाल उठने लगा है . दरअसल मंगलवार को कांग्रेस के दो विधायक और रजत के एक विधायक बीजेपी की गोदी में जाकर बैठ गए.