इस ओपिनियन पोल में लोकसभा की 543 सीटों पर 1लाख 67 हजार 8 सौ 43 लोगों की राय ली गई, जिसमें 87 हजार पुरुष और 54 हजार महिलाएं शामिल हैं . साथ ही इस ओपिनियन पोल में 27 1000 फर्स्ट टाइम वोटर्स की राय भी शामिल है
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली/हैदराबाद,29 फरवरी, 2024. लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इससे पहले ज़ी न्यूज़ के लिए मातृज़े, ने सर्वे किया है. यह ओपिनियन पोल दोनों गठबंधन बनने के बाद और राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद किया गया है. यह सर्वे 5 फरवरी से 27 फरवरी के बीच किया गया . इसमें लोकसभा की 543 सीटों पर 1 लाख 67 हजार 8 सौ 43 लोगों की राय ली गई है, जिसमें 87 हजार पुरुष और 54 हजार महिलाएं शामिल हैं . साथ ही इस सर्वे में 27 हजार फर्स्ट टाइम वोटर्स की राय भी शामिल की गई है. ओपिनियन पोल के नतीजों में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस दो प्रतिशत है. बता दें कि यह चुनाव के नतीजे नहीं हैं, सिर्फ ओपिनियन पोल है. इस ओपिनियन को किसी प्रकार से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए . वैसे सियासी नशे के हिसाब से देश को 6 जून में बांटा गया है. पूर्व पश्चिम, उत्तर दक्षिण और दो और जोन है. मध्य भारत यानी सेंट्रल इंडिया और पूर्वोत्तर भारत. लेकिन आज देश का सियासी मूड को 4 टाइम जोन में बांटकर बताने जा रहे हैं. इस ओपिनियन पोल से समझेंगे कि 24 की सरकार के बारे में देश क्या सोच रहा है? वोटर के मन में क्या चल रहा है? कौन से मुद्दे हैं जो उसके लिए ऊपर है? वोटर की चॉइस किस दिशा में जा रही है? यह भी जानेंगे कि यह चुनाव जोश जब अंकों में बदलेगा तो किस कितनी सीटें दे सकता है. पहले दक्षिण भारत का हाल जानते हैं, जिसमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल. सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को 23 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती है. कर्नाटक में कुल 28 सीटों में सबसे ज्यादा 23 सीटें बीजेपी- जीडीएस गठबंधन को जाती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस को 42 फ़ीसदी वोट अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. क्यों विधानसभा चुनाव हारी बीजेपी?+ विधानसभा चुनाव में बीजेपी क्यों हारी? इस सवाल का जवाब में 24% लोगों ने पिछली भाजपा सरकार से नाराजगी वजह बताई. 22% लोग भाजपा विधायकों से नाराज दिखे. 16% लोग बीजेपी के हार के पीछे जीडीएस की कमजोर प्रदर्शन बताया . जबकि 24 फ़ीसदी लोगों ने बोम्मई को सीएम बनाने का कारण बताया. 11% लोगों ने बीजेपी में गुटबाजी और तीन प्रतिशत लोगों ने दूसरे कारणों बीजेपी की हार से जोड़ा.
अब बात आंध्र प्रदेश की
सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों में से सबसे 19 सीटें वाईएसआरसीपी को जाती दिख रही है. जबकि तेलुगु देशम पार्टी को 6 सीटें मिल सकती है. अभी तक के सर्वे में कांग्रेस और बीजेपी का खाता नहीं खुल रहा है. सर्वे में वाईएसआरसीपी को 48 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं . तेलुगु देशम पार्टी को 44 पर्सेंट वोट. कांग्रेस और बीजेपी को 2-2 प्रतिशत व अन्य को चार फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान है . सर्वे में 31 फ़ीसदी लोगों ने आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी -जनसेना गठबंधन को लोकसभा चुनावों में बहुत ज्यादा प्रभावी बताया. 26 प्रतिशत लोगों ने इस गठबंधन को कुछ हद तक पसंद किया है. 28% लोगों का कहना है कि इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने कहा यह तय करना मुश्किल है.
तेलंगाना का हाल भी जान लीजिए
सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से बीजेपी को 5 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को सबसे अधिक 10 सिम मिल सकती हैं. जबकि बीआरएस और एआइएमआइएम के खाते में तीन सीटें आ सकती है. सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 22% वोट मिल सकते हैं . कांग्रेस को 41% मिलने की संभावना है जबकि अन्य को 35% वोट मिल सकते हैं.+ तेलंगाना राज्य से जुड़े सवाल + विधानसभा चुनाव क्यों हारी टीआरएस? सत्ता विरोधी लहर – 35%, परिवारवाद – 24%, भ्रष्टाचार- 18%, तुष्टिकरण – 11% , विधायकों से नाराजगी- 10% और अन्य कारण दो प्रतिशत.
लेफ्ट के गढ़ केरल का हाल
ओपिनियन पोल कहता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केरल की कुल 20सीटें इंडिया एलायंस को जाती दिख रही है. यहां भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा. इंडिया अलायंस को सबसे ज्यादा 76% वोट मिल सकता है . जबकि एनडीए को 15%, तथा अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.
तमिलनाडु में क्या होगा ?
तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में से एनडीए को एक सीट मिल सकती है. जबकि इंडिया गठबंधन को 36 सीटें और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है. आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं, एनडीए को 19% और अन्य को भी 19% वोट मिलने का अनुमान है.