नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पीएम हैं अब हम मंत्री हैं तो हम उनको एडवाइस कैसे कर सकते हैं. वह हमें आदेश देंगे
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/हैदराबाद,1 मार्च, 2024. लोकसभा चुनाव अब बेहद करीब है और भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में जी – जान से जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दवा क्या है कि इस बार 370 सीटें जीतकर बीजेपी सरकार बनाएगी . इस बीच एक सवाल काफी सुनने को मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा. इसको लेकर पार्टी के अंदर कुछ नामों पर चर्चा भी होती रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी शामिल है. अब नितिन गडकरी ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या वह पीएम मोदी के उत्तराधिकारी होंगे. साथ ही नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत पर भी बात कही है . एक मीडिया इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत के सवाल पर कहा कि यह 20-25 साल पुरानी बातें हैं और इन पर कुछ नहीं बोलना चाहते. यह बातें खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि संजय जोशी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक हैं और वह अपना काम कर रहे हैं.
दरअसल, पीएम मोदी और संजय भाई जोशी के बीच 90 के दशक से अदावत के चलते ही नितिन गडकरी और पीएम मोदी के रिश्तो में कुछ खटास आई थी.+ पीएम मोदी से मेरे अच्छे संबंध+नितिन गडकरी ने कहा,मैं जब बीजेपी का अध्यक्ष था तो संजय जोशी मेरे जनरल सेक्रेटरी थे . उन्होंने कभी लोकसभा के लिए टिकट नहीं मांगा. इस दौरान, नितिन गडकरी ने इस बात पर भी जवाब दिया कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी बनेंगे . इस पर नितिन गडकरी ने कहा, यह सब फालतू की बातें हैं. मैं उनकी कैबिनेट का सदस्य हूं और हमारे उनसे बड़े अच्छे संबंध हैं .
बीजेपी में क्या है रिटायरमेंट की उम्र
एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने यह भी कहा, हम उन्हें कैसे एडवाइस कर सकते हैं. वह प्रधानमंत्री हैं और हम मंत्री हैं तो वह हमको आदेश करेंगे. अगर हम परामर्श करेंगे तो आपको क्यों बताएंगे. गौरतलब है कि बीजेपी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 75 साल रखी है. पीएम मोदी भी जल्द ही इस दहलीज पर पहुंचने वाले हैं. उनकी उम्र 73 की है. ऐसे में कई बार उनके उत्तराधिकारी की चर्चा होती रही है. हालांकि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उम्र अभी 66 साल है, ऐसे में उनका नाम भी चर्चाओं में रहता है.