लोकसभा चुनाव से पहले ओड़िशा में बीजेडी को बड़ा झटका लगा है. जब सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल के विधायक तथा राज्य के कद्दावर नेता ने अरविंद ढाली ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि उनका पूरे प्रदेश में बंगाली समाज पर मजबूत पकड़ है, ऐसे में पार्टी छोड़ देने से बीजेडी के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
भुवनेश्वर /हैदराबाद,2 मार्च, 2024.ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ( बीजेडी ) को लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले शनिवार को एक और झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधायक अरविंद ढाली ने आज त्यागपत्र दे दिया है. भुवनेश्वर के जयदेव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक अरविंद ढाली ने पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की सूचना दी है. विधायक ढाली ने कहा है कि वह रविवार को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. इससे पहले गोपालपुर के विधायक प्रदीप पाणिग्रही और राज्य के पूर्व मंत्री देवाशीष नायक ने भी बीजू जनता दल को अलविदा कहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसी तरह से चिल्का के विधायक प्रशांत जगदेव भी बीजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. उल्लेखनीय है कि विधायक ढाली बीजेपी के दो बार के विधायक रहे हैं. बता दें कि अरविंद ढाली बीजेडी से इस्तीफा देने की बात तो कही है लेकिन उन्होंने सतरूढ पार्टी क्यों छोड़ी , इस संदर्भ में रविवार को बताने की बात कही है. गौरतलब है कि, अरविंद ढाली का पूरे राज्य में बंगाली समाज के ऊपर अच्छी पकड़ है. कहा जा रहा है कि उनके पार्टी छोड़ने से बीजू जनता दल को आगामी चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.