हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.
हैदराबाद, 2 मार्च, 2024. हैदराबाद नगर के सुविख्यात संस्था साहित्य सेवा समिति, हैदराबाद तेलंगाना की 109 वीं मासिक संगोष्ठी रविवार 3 मार्च को यहां के आरोग्य अस्पताल के बेसमेंट सभागार में प्रथम सत्र का आरंभ दोपहर 12बजे से 3बजे तक होने की खबर है. इस आशय की जानकारी देते हुए साहित्य सेवा समिति हैदराबाद, तेलंगाना के अध्यक्ष नीरज कुमार एवं महामंत्री सुनीता लुल्ला ने मीडिया को दी है. उन्होंने कहा है कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदी साहित्य में ” होली का उत्सव ” गीता अग्रवाल जी का उद्बोधन होगा. कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता ज्योति नारायण जी मौजूद रहेंगे. वहीं द्वितीय सत्र में सदा की भांति उपस्थित कविगण स्वरचित कविताओं का पाठ करेंगे. संस्थान की ओर से इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने एवं सहयोग की कामना की गई है.