संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट
संबलपुर,4 मार्च,2024. उत्कल प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं संबलपुर मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी की रविवार को संबलपुर जिलाधीश से मुलाकात हुई तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. चर्चा के दौरान अग्रोहा धाम के लिए भूमि, बुर्ला अस्पताल में बीमारों के परिजनों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि, अग्रसेन चौक का सौंदर्य बनाने की मांग उठाई गई. वहीं, मर्चेंट एसोसिएशन ने होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की वापसी समेत नगर में व्यावसायिक पार्क बनाने और खेतराजपुर हटली का जीर्णोद्धार आज की मांग रखी गई. बाद में जिलाधीश ने बताया कि तमाम समस्याओं का समाधान संपूर्ण विषयों पर मंथन करने के बाद बहुत शीघ्र ही कर दिया जाएगा. ऐसा जिलाधीश ने चर्चा में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है. चर्चा में भाग लेने वालों में मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार जालान, नए प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संबलपुर शाखा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं संबलपुर मर्चेंट एसोसिएशन के परामर्शदाता महावीर प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन झुनझुनवाला, राजू सांखोलिया, व किशोर अग्रवाल के साथ बीजू जनता दल के विधायक रोहित पुजारी प्रमुख मौजूद थे.