
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ संवाददाता अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर/ हैदराबाद, 5 मार्च, 2024. पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर क्षेत्र में स्थित कलामाटी पंचायत के झरमुंडा हरिओम अनंतवन गौ मंदिर गौशाला में मंगलवार( 5 मार्च) को गाय — गुहाल के उद्घाटन अवसर पर गौशाला चंडी मंदिर परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई . इस दौरान गौशाला ट्रस्ट के अध्य्क्ष माधव डालमिया व उनकी धर्मपत्नी कमला डालमिया बतौर यजमान पूजा अर्चना की . बाद में उन्होंने बताया कि बुधवार (6 मार्च ) सुबह 10 बजे से लेकर गुरुवार (7 मार्च ) तक नामयज्ञ संकीर्तन आयोजित है. जबकि यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महा प्रसाद वितरण का भी व्यवस्था की गई है . पूजा – अर्चना और कलश यात्रा के इस शुभ अवसर पर पंडित अजय कुमार शर्मा, राजकुमार ओडाका, सुभाष, संजय, पंकज, हरीश, अमित, गौरव, गोपाल, भवानी, बाबूलाल अग्रवाल, श्यामू, चितरंजन त्रिपाठी, सहित अन्य भक्तजन भी मौजूद थे.