
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर मध्य प्रदेश के शाजापुर व उज्जैन पहुंचे, इस दौरान राहुल गांधी ने शाजापुर और उज्जैन दोनों जगहों पर जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का मकसद भी बताया

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
उज्जैन/ शाजापुर /हैदराबाद,5 मार्च, राहुल गांधी ने कहा है कि, जिस तरह हाथ टूट जाए तो इसका एक्सरे किया जाता है उसी तरीके से जाति आधारित जनगणना समाज का एक्सरे है, हमने जब क्रांतिकारी राजनीतिक कदम की बात की तो मोदी जी ने कहा कि, वे सिर्फ चार जातियां जानते हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मोदी जी सिर्फ 20 से 22 उद्योगपतियों की मदद करना चाहते हैं, आपकी नहीं . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है. कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आए . बीजेपी की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है, जहां इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं. वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन में एंट्री की , जहां राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजन किए. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद थे . यह खबर सोशल मीडिया वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी के सामने महाकाल मंदिर में मोदी मोदी चिल्ला रहे है. खबर है कि राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश आए राहुल गांधी अलग-अलग जिलों का दौरा करने के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान राहुल गांधी गर्भ गिरी के द्वारा से ही भगवान महाकाल का पूजा अर्चना किया.
