
गठबंधन की दशा में बीजेपी कम से कम 6 सीटें ज्यादा चाहेगी और बदले में विधानसभा में कुछ अधिक सीटें दे सकती है. बताया जाता है कि फिलहाल लोकसभा में भाजपा 14 सीटें चाहती है और 7 सीटें बीजद को देना चाहती है. बदले में विधानसभा में बीजद को 95 से 97 सीट देने का प्रस्ताव दिया गया है. ऐसे में भाजपा के पास 50 से 52 सीटें बचेंगी.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट .
भुवनेश्वर /हैदराबाद, 6 मार्च, 2024. चुनावी मौसम में बन रहे नए-नए गठबंधनों के बीच बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठजोड़ की खबरें जोर पकड़ रही है. बुधवार को बीजद के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के एक लिखित बयान के बाद अटकलें और तेज हो गई जब उन्होंने कहा कि 2036 में ओड़िशा का शताब्दी वर्ष यानी सौ साल पूरा हो रहा है. बीजू जनता दल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी है इसीलिए पार्टी राज्य के हित के लिए सभी कदम उठाएगी .
सीटों की संख्या पर चल रही है चर्चा
माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा और सीटों की संख्या को लेकर वार्ता सही दिशा में आगे बढी तो अगले एक-दो दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ओड़िशा एक सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दूसरे की खुलकर प्रशंसा की थी. दोनों के बीच के रिश्ते बहुत मधुर रहे हैं. केंद्रीय स्तर पर भी बीजेडी एनडीए का हिस्सा न होने के बावजूद एनडीए का साथ देता रहा है.
गठबंधन को लेकर हुई चर्चा
सूत्र बताते हैं कि बीजू जनता दल मोदी सरकार को आगे भी यह समर्थन देता रहेगा. इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है . लेकिन भाजपा सूत्रों की मानें तो अब बात समर्थन से आगे बढ़कर गठजोड़ तक पहुंच गई है . उधर, भाजपा उम्मीदवारों के लिए होने वाली कोर ग्रुप की चर्चा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जुएल ओरांव ने भी संकेत दिया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है. दरअसल,पेंच सीटों की संख्या को लेकर फंसी हुई है. ओड़िशा में 21 संसदीय सीटों वाले इस प्रदेश में बीजेडी के पास 12 और भाजपा के पास 8 सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में भी एक सीट है .+ सीटों से बदलेगा समीकरण+ गठबंधन की दशा में बीजेपी कम से कम 6 सीटें अधिक चाहेगी और बदले में विधानसभा में कुछ ज्यादा सीटें बीजेडी को दे सकती है. बताया जाता है कि फिलहाल लोकसभा चुनाव में भाजपा 14 सीटें चाहती है और 7 सीटें बीजेडी को देना चाहती है. बदले में विधानसभा में बीजू जनता दल को 95 से 97 सीट देने की बात बीजेपी कर रही है. ऐसे में बीजेपी के पास 50 से 52 सीटें बचेगी. सूत्र बताते हैं कि बीजू जनता दल इससे अधिक की हिस्सेदारी चाहता है क्योंकि वर्तमान में दोनों सदनों में उसकी संख्या इससे अधिक है .
