
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए 5 गारंटी में 30 लाख रोजगार, पेपर लीक से मुक्ति दिलाने की बात कही है. राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा के दौरान इसकी घोषणा की गई.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट .
नई दिल्ली/ बांसवाड़ा /हैदराबाद,7 मार्च, 2024. चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का ऐलान किया है. गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची . राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित भी किया. कांग्रेस की पांच गारंटी भर्ती भरोसा + कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है . कांग्रेस ने कहा है कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके मुताबिक समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
पहली नौकरी पक्की
प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रैजुएट को पब्लिक अथवा प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में 1 साल के अप्रेंटिसशिप ( प्रशिक्षण) देने के लिए एक प्रशिक्षुओं का ₹1लाख रुपए ( 8500 ) प्रत्येक माह मिलेंगे .
पेपर लीक से मुक्ति
राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाने की गारंटी देती है. हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. + गिग इकोनामी में सामाजिक सुरक्षा+ कांग्रेस गिग इकोनॉमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडीशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है.
युवा रोशनी
5 साल की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ 5 हजार करोड़ रुपए का एक कोष बनाएगी एवं 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्टअप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं.