
हैदराबाद से, तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ पत्रकार पवन भारती की यह रिपोर्ट
हैदराबाद,8 मार्च,2024. हैदराबाद राजेंद्र नगर प्रेस एसोसिएशन की ओर से विजय आनंद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में राजेंद्र नगर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के कुल 72 पत्रकारों ने भाग लिया जिसकी ए, बी, सी डी एवं चार कलर की टीममें बनाई गई जिसमे दो मैच सेमीफाइनल खेले गए जिसमे विजेता टीम ब्लू वॉरियर्स एवं येलो वॉरियर्स मे फाइनल मैच खेला गया जिसमें येलो वॉरियर्स विजेता रही । प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच श्रीकांत रहे जो इस प्रतियोगिता की संयोजक भी थे प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजेंद्र नगर प्रेस एसोसिएशन के सीनियर रिपोर्टर वरिष्ठ पत्रकार बी अंजनी गुप्ता, ए भीमैया, एम दामोदर रेड्डी, बालू सुब्रमण्यम, पी सूर्यनारायण, भुजंग रेड्डी रहे। प्रतियोगिता में पत्रकारों के परिजनों के लिए म्यूजिकल चेयर ,लेमन स्पून, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरण किए गए । इस मौके पर राजेंद्र नगर प्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस दूसरी विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिंदी मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पवन भारती ने सभी को शुभकामनाएं दी है तथा प्रतियोगिता के अध्यक्ष पत्रकार वेंकट ने सभी को धन्यवाद दिया ।