हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट

हैदराबाद,8 मार्च, 2024. महाशिवरात्रि के अवसर पर हैदराबाद शहर में भी शिव मंदिरों में भक्तों का भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ तांता लग रहा. इसी क्रम में यहां के मुसी नदी के तट से लगे प्राचीन गणेश घाट मंदिर, रामसिंहपुरा के कारवान स्थित भगवान शिव के मंदिर में रामसिंहपुरा निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक व कवि गोविंद अक्षय ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ भगवान शिव की इस प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर ठाकुर गोविंद सिंह ( काछी ) परिवार और तेलंगाना काछी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंहपुरा समिति के अगले 18 महीनों के लिए निर्वाचित अध्यक्ष तथा समिति द्वारा संचालित बगीचों की माता का मंदिर के अध्यक्ष सहित तेलुगु देशम पार्टी के तेलंगाना स्टेट संगठन सचिव, विख्यात समाजसेवी ए सुरेंद्र सिंह और उनके साथ एम भानु सिंह, एम आनंद सिंह ने अपने-अपने परिवारों के साथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनके दर्शन किए. बता दें कि, इस प्राचीन मंदिर का कुछ वर्ष पहले गणेश जी के भक्तों द्वारा जिर्णोद्धार कार्य संपन्न हुआ था. आज यह मंदिर दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस मंदिर में भगवानों के विभिन्न चित्रों की चित्रकारी दर्शनार्थियों को खूब आकर्षित करती है.