
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.

हैदराबाद, 12 मार्च, 2024. हैदराबाद की प्रख्यात समाज सेविका भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नेत्री सपना गुप्ता के आमंत्रण पर सोमवार दोपहर को उनके संत नगर इंडस्ट्रियल एरिया आवासीय कार्यालय पर पहुंचे नगर के दो विशिष्ट कवियों का संक्षिप्त परिचय के बाद एक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित कवि व गीतकार एवं मंच संचालक पुरुषोत्तम कड़ेल ने अपनी स्वरचित रचनाएं, गीत गजल और रस से ओतप्रोत समसामयिक काव्य को सुनाकर उपस्थितजनों को आनंदित कर दिया. जबकि मूल रूप से पत्रकार एवं कवि देहाती विश्वनाथ ने अपनी स्वरचित काव्य पुस्तक” चलापथ ” सपना जी को सप्रेम समर्पित किया . एवं अपनी रचनाएं सुनाई. तदुपरांत सपना गुप्ता जी द्वारा उपस्थित कवियों को शाल, पगड़ी और मोती का माला पहनाकर सम्मानित किया गया. आयोजित संगोष्ठी की सबसे बड़ी बात यह रही की सपना गुप्ता जी ने अयोध्या राम मंदिर से लाई गई भगवान श्री राम की खूबसूरत मंदिर प्रतिमा चिन्ह कवियों को भेंट दिया. इस अवसर पर सपना गुप्ता जी ने उनके आमंत्रण पर कवियों के उनके आवासीय कार्यालय पहुंचने पर प्रसन्नता जताई . इस संक्षिप्त काव्य गोष्ठी के दौरान सपना जी के साथ विमल गुप्ता जी, तलवार जी व अन्य कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे. इस तरह से साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर शामिल होने पर कवियों ने सपना जी की स्नेहनीय प्रशंसा की.