हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.

हैदराबाद,12 मार्च,2024. हिंदी लेखक संघ हैदराबाद की 591वीं पारंपरिक हास्य व्यंग्य संध्या सह कभी गोष्ठी नामपल्ली स्थित हिंदी प्रचार सभागृह में संपन्न हुआ . आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखिका डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने की जबकि मिलिंद प्रशासन के संचालक श्रुतिकांत भारती, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदराबाद( राजभाषा) ठाकुर दिनेश सिंह एवं हिंदी गृह पत्रिका यूनियन कोहिनूर के संपादक देवकांत पवार बतौर विशेष अतिथि मौजूद थे. इस हास्य व्यंग संध्या व कभी गोष्ठी में अनेक कवियों, लेखकों तथा रचनाकारों ने हास्य व्यंग काव्य का पाठ किया, जिस पर सामूहिक चर्चा की गई. बृहस्पति शर्मा ने कृति शेष पंडित हरिमोहन झा द्वारा रचित व्यंग्य लेख आयुर्वेद प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया . जबकि डॉक्टर नसीम जैदी, उर्दू के चर्चित लेखक आबिद मोइज के हास्य व्यंग नींबू की महंगाई ने दांत खट्टे कर दिए प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी. दूसरी तरफ जी परमेश्वर के द्वारा अनुवादित तेलुगू के हास्य ” भामि ड़ी और कामेश्वर राव का लेख फुसीफुसी शादी आलेख को ठाकुर दिनेश सिंह ने अपने ही अंदाज में सुनाया . कार्यक्रम के दौरान शोभा देशपांडे ने मराठी के चर्चित लेखक व कथाकार रामदास कृष्णा कामत का आलेख दांत पुराण का पाठ किया . इस अवसर पर हिंदी, उर्दू, ऑल तेलुगू भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं के कवियों ने भी अपनी रचनाएं सुनाई. आयोजित हास्य व्यंग्य , कवि गोष्ठी का सफल मंच संचालन साहित्यिक पत्रिका गोलकोंडा दर्पण के संपादक तथा विख्यात कवि गोविंद अक्षय ने किया. इस मौके पर काव्य पाठ करने वाले कवियों में दीपक चिंडालिया बाल्मिक, डॉ मुमताज सुल्ताना, कवयित्री सुधा ठाकुर, ठाकुर दिनेश सिंह, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, कवि गोविंद अक्षय , डी. प्रेमराज, शिवकुमार तिवारी कोहिरी, सुनील मिश्रा, पूनम जोधपुरी, अनिल गुप्ता, सदानंद गोगिंकार, देवकांत पवार, अंजनी गोयल प्रमुख थे . अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ .