हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
हैदराबाद,15 मार्च, 2024. महानगर के सनत नगर क्षेत्र में स्थित सुभाष नगर में मैंसम्मा माता मंदिर में जल संकट को देखते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जी किशन रेड्डी एक बोरवेल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अब जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान सनत नगर क्षेत्र की भाजपा महिला प्रकोष्ठ नेत्री सपना गुप्ता ने मंत्री जी किशन रेड्डी को शाल और मोती माला पहनाकर सम्मानित किया एवं डायरी भेंट की. बोरवेल लोकार्पित के अवसर पर सनत नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष क्रांति, दयानंद, चंद्रशेखर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश, अमीरपेट नगर पार्षद सल्ला केतनी व महाकाली मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर गौड समेत भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे . इस अवसर पर मंत्री जी किशन रेड्डी ने माता रानी का दर्शन किया एवं पूजा अर्चना की . दूसरी तरफ सनत नगर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नेत्री तथा प्रसिद्ध समाज सेवी सपना गुप्ता ने रामनगरी अयोध्या से लाई हुई राम मंदिर का प्रतिमा चिन्ह दर्जनों महिलाओं में निशुल्क वितरण कर पुण्य का सहभागी बनी.