हैदराबाद _హైదేరాబద్ : बीआरएस नेता के कविता को ईडी की टीम ने शुक्रवार को गिरफ़्तार किया है.
ईडी ने के कविता के घर पर छापेमारी भी की. बीआरएस कार्यकर्ताओं ने के कविता के घर के बाहर छापेमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
ये गिरफ़्तारी दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में हुई है.
इस मामले में सीबीआई ने दिसंबर 2022 में के कविता से पूछताछ की थी. सीबीआई की चार्जशीट में के कविता का नाम भी था.
मार्च 2023 में के कविता से ईडी ने क़रीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. 2023 में ईडी ने के कविता से तीन बार पूछताछ की थी.
के कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर राव की बेटी भी हैं.