
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
उज्जैन/ हैदराबाद, 17 मार्च, 2024. आज रविवार को अवंतिका पुरी श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत तथा राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज अपने अल्प प्रवास के दौरान राजस्थान के कोटा पहुंचे.

खबर है कि महाराज श्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी से सौजन्य मुलाकात की और समसामयिक विषयों पर चर्चा की.
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने इस महान संत को ससम्मान बाबा महाकाल का सिरोपा ओढ़ाकर आदर सहित सम्मानित किया एवं पूज्य महाराज श्री के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.
खबर है कि दोनों महानुभावों के बीच लगभग 30 मिनट तक कुछ अंतरंग बातें होती रही और बाद में बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज वहां से रवाना हो गए .
गौरतलब है कि उज्जैन स्थित श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम अवंतिका पुरी के पीठाधीश्वर परम पूज्य संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज हाल ही में भाजपा से सांसद निर्वाचित हुए हैं.
हालांकि पूज्य महाराज जी पहले से ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे हैं.
