मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुई. पहली बार झारखंड के बाहर किसी सार्वजनिक मंच पर वह पूरे तेवर और उत्साह के साथ दिखीं. मंच से उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा . झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट .
मुंबई/ रांची/हैदराबाद,17 मार्च, 2024. मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुई . वह पहली बार झारखंड के बाहर किसी सार्वजनिक मंच पर पूरे तेवर में दिखी. इस मौके पर उन्होंने कहा आने वाला चुनाव देश का भविष्य ताई करेगा . झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन झारखंड सरकार का बाल बांका नहीं हुआ . पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में जाना पसंद किया, मगर समझौता नहीं किया. आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं .
इंडिया गठबंधन झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं और डरेगा नहीं – कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वह प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, इस प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया और आगे भी करते रहेंगे. कल्पना सोरेन ने कहा , गठबंधन के मंच से हेमंत सोरेन ताकत लेकर गए थे . हालांकि आज उन्हें यहां रहना चाहिए था, लेकिन केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया. तानाशाही के खिलाफ लड़ने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा. हालांकि झारखंड में एक नारा अब भी चल रहा है, झारखंड झुकेगा नहीं, डरेगा नहीं.