
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
अतापुर /हैदराबाद,20 मार्च, 2024. श्री श्याम मित्र मंडल अतापुर द्वारा प्रायोजित सूरजगढ़ श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन आज 20 मार्च( बुधवार) की प्रातः काल यहां के रामबाग स्थित श्री राम मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए हैदराबाद के प्रसिद्ध खाटू धाम काचीगुड़ा श्री श्याम मंदिर पहुंची. जहां निशान ध्वज सौंपा गया. इस आशय की जानकारी राजेंद्र नगर क्षेत्र के विख्यात पत्रकार तथा श्री श्याम निशान यात्रा के संयोजक पवन कुमार भारती (नालपुरिया ) ने दी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को ऐतिहासिक रामबाग के श्री राम मंदिर परिसर में खाटू वाले श्याम का प्रिय ध्वज सूरजगढ़ निशान ज्योति प्रज्वलित कर स्थापित की गई. इस दौरान भारी संख्या में श्याम भक्तों ने सूरजगढ़ श्याम निशान के मनोकामना मौली बांधकर अर्जी लगाई. जबकि आज बुधवार को
प्रातः काल पूजा अर्चना के बाद
रामबाग के राम मंदिर परिसर से. श्याम निशान यात्रा निकाली गई . इस दौरान जगह-जगह धार्मिक संस्थाएं और श्याम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का अभिवादन किया . यात्रा के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक पंकज ओझा एवं अन्य ने श्याम बाबा का गुणगान करते रहे. श्याम निशान यात्रा में जिन श्याम भक्तों वर्षा कर सहभागिता दिखाई , उनमें अभिषेक अग्रवाल, अमरचंद दादरी वाले, अमित कुमार मोदी, अंकुश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक शर्मा, योगेश जैन, अशोक नापित, बाबूलाल जोशी, बद्री प्रसाद सराय वाला, बजरंग लाल बृजेश कुमार नालपुरिया, बेगराज कुमावत, बजरंग भाटी, भंवरलाल चाहर, छाजूराम मीणा, धीरज सिंह बघेल, धनराज चौधरी, डालूराम, दिनेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, घेवरचंद सांखला, गोपाल बल्दवा, गोपाल मीणा, गोपाल शर्मा,हरि सिंह शेखावत, जुगल किशोर पारीक, जयप्रकाश बंग, वकील कीर्ति सिंह, मुरारी लाल शर्मा, मालीराम अग्रवाल, राजेश करवा, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवीन कुमार जांगिड़, सुरेश गांधी, अरविंद शर्मा, सुरेश कुमार मोदी, सुनील भूत, तेजपाल नेहरा, उमेश नालपुरिया, श्रीकांत मित्तल, सत्यनारायण सूरजगढ़ वाले, श्याम अग्रवाल, संगीता रितेश अग्रवाल, राम अवतार गुप्ता, पुरुषोत्तम कडेल समेत भारी संख्या श्याम भक्तों ने आयोजित श्याम निशान भव्य यात्रा में शामिल हुए. भव्य श्याम निशान यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए श्री श्याम मित्र मंडल अतापुर के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल दादरी वाले एवं आयोजित निशान यात्रा के संयोजक व पत्रकार पवन भारती ने निशान यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी श्याम भक्तों को धन्यवाद ज्ञापित किया है .