दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट .
नई दिल्ली/हैदराबाद, 21 मार्च, 2024. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने गुरुवार देर शाम दिल्ली शराब घोटाले के आप में गिरफ्तार कर लिया . अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने मीडिया को बताया कि केजरीवाल गिरफ्तार होने के बाद भी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे . केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे + केजरीवाल की गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मीडिया से कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे. वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. आप की सरकार जेल से चलेगी. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया . कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी के टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दसवां समन देने पहुंची थी. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस मामले में जाट संबंधी पूछताछ समन को अरविंद केजरीवाल अवैध बताते हुए उनके सामने पेश नहीं हुए थे. समन पर पेश न होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद केजरीवाल ने ईडी के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई बुधवार को की थी और पूछा था कि आप ईडी के समन पर पेश क्यों नहीं हो रहे. तब केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा था कि केजरीवाल को डर है कि ईडी उन्हें अरेस्ट कर लेगी. इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में उक्त केस में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी जिसको गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दी. जिसके बाद ही ईडी ने केजरीवाल को अरेस्ट करने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई थी और पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया. यह गिरफ्तारी दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद हुई है . इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी शुरू हो गई है.