
कांग्रेस नेता एसके सिराज ने किया मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात, मिल सकता है टिकट !
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
हैदराबाद, 21 मार्च, 2024. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा करीमनगर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एसके सिराज हुसैन आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से हैदराबाद स्थित उनकी आवास पर मुलाकात की और अपना बायोडाटा जमा कराया. सूत्र बताते हैं कि सीएम रेवंत रेड्डी ने उन्हें अपना बायोडाटा जमा कराने को कहा था. खबर है कि एसके सिराज हुसैन बीते 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ मजबूत करने में लगे हुए हैं. कांग्रेस नेता एसके सिराज हुसैन कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी और जनता की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुलाकात के दौरान उन्हें आस्वस्त राज्य में अल्पसंख्यकों को कांग्रेस में सम्मान के साथ उचित स्थान और पदों पर मनोनीत किए जाएंगे. सूत्रों ने यह भी खबर दी है कि करीमनगर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एसके सिराज हुसैन द्वारा जमा कराए गए बायोडाटा को प्रत्याशी चयनित जांच कमेटी को भेज दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस की ओर उन्हें टिकट दिया जा सकता है. ऐसा कांग्रेस हलकों में चर्चा है.